जिला नियमित टीकाकरण सूक्ष्म नियोजन एवं पल्स पोलियो कार्यशाला सम्पन्न
पल्स पोलियो अभियान के तहत 12 अक्टूबर को पिलाई जायेगी जिंदगी की दो बूँद
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अधिकारी जिला ग्वालियर डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि ग्वालियर जिले में 12 अक्टूबर को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। विभाग के सभी मैदानी अधिकारी इस अभियान की अभी से तैयारियां करें। प्रयास ऐसे हों कि बूथ पर जन्म से पाँच वर्ष तक के अधिक से अधिक बच्चे टीकाकरण के लिये पहुँच जाएं।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आर.के.गुप्ता ने बताया कि ग्वालियर जिले में 2011के बाद से कोई केस पोलियो का नहीं निकला है। पल्स पोलियो अभियान के तहत ग्वालियर जिले में 12 अक्टूबर को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। 12 अक्टूबर को जो बच्चे पोलियो की दवा नहीं पी पायेंगे उन्हें 13 एवं 14 अक्टूबर को घर -घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जायेगी।
