पशुपालन एवं डेयरी विभाग के संचालक ने जायजा लिया

Advertisement

(विदिशा) पशुपालन एवं डेयरी विभाग के संचालक डाक्टर पी एस पटेल ने आज विदिशा प्रवास के दौरान विभागीय संस्थाओं एवं गौशालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पॉली क्लीनिक विदिशा, कृत्रिम गर्भाधान केंद्र विदिशा, पशु रोग अन्वेषण प्रयोगशाला, जिला कार्यालय, पशु औषधालय कुआं खेड़ी, पशु चिकित्सालय गुलाबगंज, श्री कृष्ण गौशाला एरन, राष्ट्रीय पशुधन मिशन अंतर्गत चारा ब्लॉक इकाई हथियाखेड़ा, बकरी प्रजनन इकाई, सेमी ई.सी. ब्रायलर इकाई तथा कनक बिहारी गौशाला गमाखर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संचालक ने विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर बल दिया तथा संबंधित संस्थाओं के सुचारू संचालन एवं रखरखाव के निर्देश दिए। साथ ही गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने, मैत्री कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने और कृत्रिम गर्भाधान के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस प्रवास से विभागीय कर्मचारियों एवं पशुपालकों में नई ऊर्जा का संचार हुआ तथा विभाग की योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाने का विश्वास व्यक्त किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें