समाज को अनुशासित करने में संत महात्माओं और मुनियों की महती भूमिका–मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ के 14 वें अधिवेशन में की सहभागि

(इन्दौर) आज की दिन आनंद, उत्साह और गौरव का प्रतीक है, समाज को अनुशासित रखने में संत महात्माओं और मुनियों की महती भूमिका रही है। धर्म गुरुओं के संदेश, उपदेशों से भारतीय संस्कृति अक्षुण है। यह बात मध्यप्रदेश की आर्थिक–धार्मिक राजधानी और भारत के स्वच्छतम शहर इंदौर में आयोजित जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ के 14 वें अधिवेशन एवं श्रीसंघ मिलन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से  “सेवा पखवाड़ा अभियान” शुरू किया जा रहा है।  अभियान के तहत सभी जिलों में विभिन्न गतिविधियाँ और कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने सभी से अभियान में सहभागिता हेतु आवाह्न किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में उद्योग विकास, निवेश और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। गौमाताओं, गौशालाओं का संरक्षण, दुग्ध संघ के माध्यम से दुग्ध उत्पादन क्षेत्र बढ़ाने में बेहतर कार्य हुए हैं। आत्मनिर्भरता की ओर प्रदेश कदम बढ़ा रहा है।

संघ मिलन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आचार्य विश्वरत्न सागर का शुभाशीष प्राप्त किया। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मंगल कलश और शुभ अक्षतों की वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दो दिवसीय समारोह में अन्य राज्यों व जिलों से आए गणमान्य नागरिकगण पधारे हुए थे।

इस दौरान आचार्य विश्वरत्न   सागर ने आशीष वचन से उपस्थितजनों को लाभान्वित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया अपने सरल, सहज और समन्वय भाव से प्रदेश को विकास की ओर ले जा रहे हैं। नए उद्योग और रोजगार, धार्मिक न्यास को लेकर प्रदेश में जो कार्य हुए है वो अतुल्यनीय है। सरकार ने जन हितैषी कार्यों बढ़ावा दिया है।

समारोह में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री गोलू शुक्ला, श्रीमती मालिनी गौड़, श्री मधु वर्मा, श्री रमेश मेंदोला, श्वेतांबर मालवा महासंघ के  पदाधिकारीगण, सदस्यगण,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें