जिलेभर की न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन
प्रकरणों का हुआ निराकरण, आमजन को मिला सस्ता और सुलभ न्याय
इसी प्रकार लंबे समय से अलग-अलग रह रहे दंपत्तियों के लिए यह लोक अदालत सुनहरा मौका लाई है। आवेदिका ने अपने पति के खिलाफ तथा आवेदिका ने अपने पति के खिलाफ भरण-पोषण के लिए प्रकरण प्रस्तुत किया गया था। इन दोनों प्रकरणों में पति-पत्नी बीच छोटी-मोटी पारिवारिक बातों को लेकर वे अलग-अलग रहने लगे, जो कि विवाद में परिवर्तित हो गया और अलगाव की स्थिति बन गई थी। इन प्रकरणों में खण्डपीठ पीठासीन अधिकारी की समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने राजीनामा कर साथ जाने पर सहमति व्यक्त की तथा दोनों दंपत्ति एक दूसरे को माला पहनाकर खुशी-खुशी घर लौटे। वन विभाग के सहयोग से प्रकरणों में समझौता करने वाले पक्षकारों को न्याय वृक्ष प्रदान किया गया। मण्डलेश्वर सहित तहसील न्यायालयों, खरगोन, कसरावद, भीकनगांव, महेश्वर, बड़वाह एवं सनावद में भी नेशनल लोक अदालत का आयोजन हुआ।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री प्रीति जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल लोक अदालत में बड़ी संख्या में लंबित और प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया गया। लंबित कुल 903 प्रकारणों में आपसी राजीनामे से निराकरण हुआ। जिनमें राशि 22 करोड़ 3 लाख 43 हजार 723 रुपये का सेटलमेंट किया गया। इन प्रकरणों से 2,188 व्यक्ति लाभान्वित हुए। इसी प्रकार नगर पालिका, बैंक एवं बीएसएनएल से संबंधित 1,596 प्रीलिटिगेशन प्रकारणों में राजीनामा हुआ, जिनमें 2 करोड़ 5 लाख 35 हजार 918 रुपये की वसूली की गई। इनसे 2,156 व्यक्ति लाभान्वित हुए।इस दौरान सभी लाभांवित व्यक्तियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए एक-एक पौधा भेंट किया गया।
इस अवसर पर नेशनल लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री पंकज सिंह माहेश्वरी, विशेष न्यायाधीश श्री मसूद एहमद खान, जिला न्यायाधीश श्री सुजीत कुमार सिंह, श्री रवि झारोला, श्री राजकुमार चैहान, श्री दीपक चौधरी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री प्रीति जैन, न्यायाधीश श्री मोहित बड़के, शिवागंनी भट्ट, अध्यक्ष जिला अभिभाषक संघ श्री विजय जोशी, अधिवक्ता श्री अजय कुमार वर्मा (ठाकुर), कार्तिक जोशी, केसी तोनगर, आरएस यादव, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चंद्रेश मण्डलोई, लीगल एड डिफेंस अधिवक्ता श्री रूपेश कुमार शर्मा, निशा कौषल, बैंक अधिकारीगण, न्यायालयीन कर्मचारीगण, पैरालीगल वालेन्टियर्स जोजू एमआर, दुर्गेश राजदीप एवं पक्षकारगण सम्मिलित रहें।
