मुख्यमंत्री ने कटनी जिले के 2.41 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित की 29.36 करोड़ रुपये से अधिक की राशि
(कटनी) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को झाबुआ जिले के पेटलावद में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत कटनी जिले की 2 लाख 41 हजार 195 हितग्राहियों के खाते मे 29 करोड़ 36 लाख 25 हजार 350 रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित किया। यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष सहित जिले की सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों, ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों पर भी आयोजित किया गया। जहां उपस्थित हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन के सीधे प्रसारण को देखा और सुना। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
