सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक कार्यक्रम के नोडल जिला सीईओ श्री कमलेश कुमार भार्गव होंगे शहरी क्षेत्र के नोडल आयुक्त नगर निगम होंगे
(मुरैना) मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी, स्वच्छता सेवा और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का व्यापक स्वरूप देना है। नागरिकों में स्वच्छता सेवा और सामुदायिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया जाना है। इस अभियान में आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए ’’सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास’’ तथा वोकल फोर लोकल की भावना को सशक्त किया जाना है। अभियान के प्रभावी सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन करने के लिए कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नगरीय क्षेत्र के लिए आयुक्त नगर पालिक मुरैना को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में तिथिवार होंगी ये गतिविधियां 17 सितम्बर से स्वास्थ्य केन्द्रों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन, समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं पर लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था एवं सीटीयू का नगर निगम, नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतों में चिन्हांकन और नगरीय निकायों में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, 17 से 20 सितम्बर तक समस्त शासकीय विद्यालयों में ’’विकसित भारत’’ थीम पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 25 सितम्बर को श्रमदान कार्यक्रम, नगर निगम, समस्त नगर पालिका, नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में आयोजन होंगे। 26 सितम्बर को ’’एक पेड़ मां के नाम’’ थीम पर वृक्षारोपण, प्रत्येक विाकसखण्ड में एक नमोवन विकसित करना है। 27 सितम्बर को नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में नमो मैरॉथन का आयोजन किया जायेगा। 02 अक्टूबर को टाउनहॉल मुरैना में विकसित भारत तथा खादी आधारित सामग्री की प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा।
