ब्यौहारी जनपद पंचायत में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Advertisement

(शहडोल) जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जनपद पंचायत ब्यौहारी में 02 दिवसीय अधिकारी कर्मचारियों का ओरियेटेंशन एवं वर्कबुक मॉड्यूल प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद पंचायत ब्यौहारी के सभागार में आयोजित किया गया। समापन कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंन्द्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को 2047 तक पाने में आदि कर्मयोगी अभियान महती भूमिका अदा करेगा। आदि कर्मयोगी अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय विकास सुशासन तथा स्थानीय निकायों को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से जनजातीय संस्कृति को संरक्षित रखते हुए स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग करके विकास को गति प्रदान करना तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनजातीय वर्ग के लोगों के लिए संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ देकर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सषक्त बनाना है।    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री शरद कोल ने कहा कि प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण लेते हुए सभी योजनाओं एवं मूलभूत बातों को ठीक तरह से समझे। अभियान के तहत प्रत्येक जनजातीय परिवार को सरकार की संचालित योजनाओं से लाभांवित कराकर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में अपनी भूमिका अदा करें।  इस अवसर पर सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं विधायक श्री शरद कोल ने प्रतिभागियों को  प्रमाण पत्र वितरित किए।   इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षी सिंह,  एसडीएम सुश्री काजोल सिंह, जनपद सीईओ ब्यौहारी श्रीमती कल्पना यादव, जयसिंहनगर सीईओ श्रीमती शिवानी जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें