महापौर श्रीमती सूरी ने शिविर स्थलों का औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

समाचार लिखे जाने तकलगभग 1.14 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व संग्रह

(कटनी)  नगर निगम द्वारा शनिवार को आयोजित लोक अदालत के दौरान शत-प्रतिशत राजस्व वसूली हेतु शुक्रवार देर रात तक व्यापक तैयारियां पूर्ण की जाकर शनिवार प्रातः 10:30 बजे से नगर के पांच स्थलों में नेशनल लोक अदालत शिविरों का आयोजन कर शासन निर्देशानुसार छूट का लाभ करदाताओं को प्रदान किया गया।

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे के निर्देश पर शिविर स्थलों पर करदाताओं की सुविधा हेतु  पेयजल, छायादार बैठने की व्यवस्था सहित पर्याप्त स्टाफ की तैनाती की गई थी। निगम के  राजस्व अमले द्वारा भी लगातार करदाताओं को मिलने वाली छूट की जानकारी प्रदान कर बकाया कर जमा करने के लिए प्रेरित किया गया।

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा  लोक अदालत शिविरों क्रमशः नगर निगम कार्यालय, सुभाष चौक, जोन कार्यालय खिरहनी फाटक का औचक निरीक्षण कर वसूली की जानकारी से अवगत होते हुए अधिकारियों को नागरिकों की सुविधाओं को चाक चौबंध रखकर, बकाया करों को जमा कराने की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान महापौर ने शिविर स्थलों पर अपना बकाया कर जमा करने पहुंचे करदाताओं से संवाद भी किया।

 नगर निगम द्वारा आयोजित लोक अदालत शिविरों में करदाताओं ने भी समुचित व्यवस्थाओं के बीच अपने बकाया करों का भुगतान कर मिलने वाली विशेष छूट का भरपूर लाभ उठाया।

राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर प्रसाद पाठक द्वारा दी गई जानकारी अनुसार समाचार लिखे जाने शाम 6 बजे तक 1126 से भी अधिक रसीद काटी जाकर लगभग 1 करोड़ 14 लाख 37 हजार 275 रुपए का राजस्व संग्रह किया जा चुका है। राजस्व वसूली के ये आंकड़े अभी अनन्तिम है। बड़े बकायादारों को बकाया करों की राशि जमा कर छूट के सुनहरे अवसर का लाभ प्राप्त करने हेतु निरंतर प्रेरित किया जा रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें