सीईओ श्री गेमावत ने समस्त विभागों के अधिकारियों को योजनाओं और कार्यों की प्रगति एवं अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने दिए निर्देश

Advertisement
(कटनी)  जिला पंचायत की सामान्‍य सभा की बैठक 3 अक्‍टूबर को दोपहर 12 बजे से जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित की गई है।
  जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत ने इस बैठक में कृषि विभाग, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग, लो‍क स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, पीआईयू, सहकारिता महिला एवं बाल विकास, वन, खनिज, नर्मदा घाटी, उद्योग,प्रधानमंत्री सड़क ,सिंचाई विभाग सहित अन्‍य विभागों और समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अपने विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यों की अद्यतन प्रगति की जानकारी सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें