नागरिकों ने लोक अदालत का भरपूर लाभ प्राप्त कर नगर विकास में दिया महत्वपूर्ण सहयोग

2.38 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व हुआ संग्रहित

(कटनी) शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत के दौरान नागरिकों को बकाया करों के अधिभार में छूट प्रदान करने के मामले में नगर निगम कटनी प्रदेश  की सूची में टॉप टेन अग्रणी नगर निगमों मे शामिल है। राजस्व संग्रह के मामले में नगर निगम कटनी द्वारा 1992  रसीद जारी की जाकर कुल 2 करोड़ 38 लाख 99 हजार 238 रुपए का राजस्व संग्रह कर आठवां स्थान हासिल किया है।

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी और निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे ने लोक अदालत के दौरान बकाया राजस्व निगम कोष में जमा कराने तथा प्रदेश स्तर पर टॉप टेन नगर निगमों में शामिल होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए वसूली कार्य में संलग्न समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की है तथा भविष्य में भी इसी जोश और जज्बे के साथ काम करने की अपेक्षा की है।

राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी और निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे के सफल निर्देशन तथा समय समय पर आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान निगमायुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में राजस्व अमले द्वारा पूर्व से समस्त आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जाकर यह उपलब्धि हासिल करने में सफलता प्राप्त हुई है।

राजस्व अधिकारी श्री पाठक ने राजस्व संग्रह की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत के दौरान संपत्ति कर की 1 हजार 333 रसीद जारी की जाकर 1 करोड़, 85 लाख, 34 हजार,129 रूपये का राजस्व निगम कोष में जमा कराया गया है। वहीं जलकर की 589 रसीद जारी की जाकर 53 लाख, 65 हजार, 139 रूपये का राजस्व संग्रह किया गया है। इस प्रकार लोक अदालत के दौरान कुल 1 हजार 922 रसीद के माध्यम से कुल 2 करोड़, 38 लाख, 99 हजार, 238 रुपए का राजस्व निगम कोष में जमा कराया गया है।

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक एवं निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे ने समस्त नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने अपना कीमती समय निकालकर बकाया कर जमा कर शहर विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया। उन्होंने नागरिकों से भविष्य में भी शहर विकास हेतु इसी प्रकार से सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें