लटेरी में खाद्य सुरक्षा प्रशासन अमले द्वारा निरीक्षण
(विदिशा) कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की निरीक्षण टीम ने आज लटेरी शहर की विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को यह सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए कि वे नियमों के अनुसार खाद्य लाइसेंस प्राप्त कर ही व्यवसाय संचालित करें तथा उपभोक्ताओं को केवल गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री ही विक्रय करें।
लटेरी के पुराने शहर स्थित अजीम किराना दुकान से चावल एवं रवा के नमूने लिए गए हैं, जिन्हें परीक्षण हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला रिपोर्ट प्राप्त होने पर आवश्यकतानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।यह निरीक्षण कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप वर्मा एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी किरण श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुई।
