मैत्री गौसेकों द्वारा पशुओं को दी जा रही कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा के साथ ही टीकाकरण, बधियाकरण कार्य के लिये समीक्षा बैठक आयोजित

Advertisement

(टीकमगढ़) कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में एवं डॉ0 आर0 के0 जैन उपसंचालक की अध्यक्षता में आज प्रमुख सचिव म0प्र0 शासन भोपाल के निर्देशों के परिपेक्ष्य में जिले के राष्ट्रीय गोकल मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके मैत्री गौसेवक युवकांे के द्वारा ग्राम पंचायतों के पशुपालकों के पशुओं को दी जा रही कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा के साथ ही टीकाकरण, बधियाकरण कार्य की समीक्षा की गई। बैठक में शासन के निर्धारित कार्यक्रम के संबंध में सभी मैत्री युवको को अवगत कराया की अभी तक जिले में 55 मैत्री युवको को यूजर आई.डी. बनाई गई है। उनके द्वारा आई.डी. के माध्यम से भारत पशुधन पोर्टल पर दर्ज की जा रही है।
जिले के जिला पशु प्रजनन कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 केपी पटैरिया ने मैत्री/गौसेवको जो अच्छा काम कर रहे हैं उन्हें रिफ्रेशर प्रशिक्षण भेजने के साथ ही अच्छा कार्य करने वाले मैत्री को प्रोत्साहित करने हेतु प्रस्ताव मंगाने पर बल दिया। साथ ही अवगत कराया कि जो मैत्री निश्क्रीय हैं उनके प्रमाण पत्र पंजीयन निरस्त किये जाने एवं प्रदाय की गई किट वापिस करने की नियत कार्यवाही से अवगत कराया। इसके साथ ही निर्देशानुसार आगामी 2 अक्टूबर 2025 से जिले में दुग्ध समृध्दि संपर्क अभियान आयोजन किया जायेगा।
अभियान में मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव जी के द्वारा प्रदेश में दुग्ध उत्पादन दुगुना करने के लक्ष्य को पूरा करने हेतु जिले में नस्ल सुधार पशु स्वास्थ एवं पोशण से पशुपालकों को जागरूक करने हेतु दुग्ध समृद्वि सम्पर्क अभियान 3 चरणों में चलाया जायेगा। इसमें मैत्री युवकों के द्वारा गांव-गांव जाकर पशुपालकों से सम्पर्क किया जाकर प्रथम चरण में 10 से अधिक पशु रखने वाले पशुपालकों को चिन्हित किया जायेगा। इस कार्य के एवज में एक निश्चित मानदेय मैत्रियों को दिया जायेगा। साथ ही जिले में पशु नस्ल सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के निकृश्ट सांडोें को एक अभियान चलाया जाकर बधियाकरण कार्यक्रम चलाने हेतु मैत्रियों को अवगत कराया जायेगा।
इस अवसर पर में डॉ0 के0पी0 पटेरिया, डॉ0 एम0एस0 सेंगर, डॉ0 निधि सिकरवार, डॉ0 बी0पी0 अहिरवार, डॉ0 आर0एल0 पटेरिया श्री के0एन0 रिछारिया, श्री शैलेन्द्र सिंह एवं जिले के 155 प्रशिक्षित मैत्री युवक उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें