*17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत होगी साफ- सफाई की गतिविधियां*
*जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने जनपद पंचायतों के सीईओ को दिए निर्देश*
(कटनी) स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्रामों में स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक “स्वच्छता ही सेवा” अभियान चलाया जाएगा। जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत ने समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
उद्देश्य और गतिविधियां
श्री गेमावत बताते हैं कि “स्वच्छता ही सेवा” अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामों में ओडीएफ प्लस के स्थायित्व को सुनिश्चित करना है जिसके अंतर्गत त्योहार ओं नवरात्रि पर्व ग्रामों में सफाई सुनिश्चित करना, ग्राम के सभी सार्वजनिक स्थल स्वच्छता संरचनाएं एवं धार्मिक स्थलों आदि की साफ सफाई किए जाने के साथ-साथ ग्रामों के चिन्हित प्रमुख स्थानों पर कम से कम पांच स्वच्छता संदेश जो की इन तीन विषयों पर आधारित होंगे। सूखा- गीला कचरा अलग-अलग कचरा वाहन को देना,भंडारे /धार्मिक आयोजनों में प्लास्टिक/कागज का उपयोग न करना/ दोना पत्तलों का उपयोग करना व गंदगी ना फैलाना। मूर्ति विसर्जन के समय अजैविक सामग्री को अलग-अलग करके जलाशय स्रोत में नहीं बहाना।
जारी कैलेंडर के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के निर्देश
इसके आगे जिला पंचायत के सीईओ श्री श्री शिशिर गेमावत ने आगे बताया कि राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक तिथि वार साफ-सफाई की गतिविधियां जिले के ग्रामों में कराई जाने हेतु जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सभी जनपद पंचायतों के ब्लॉक समन्वयक को भी इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं।
