मेरा युवा भारत टीकमगढ़ द्वारा प्रमुख योजनाओं पर कार्यशाला सम्पन्न
(टीकमगढ़) मेरा युवा भारत टीकमगढ के जिला युवा अधिकारी श्री कपिल सैन के निर्देशन में आज प्रधानमंत्री उत्कृष्ट महाविधालय टीकमगढ के विवेकानन्द हाल में एक दिवसीय प्रमुख योजनओं पर आधिारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता सार्थक संस्थान के संचालक श्री मनोज बाबू चौवे ने की। कार्यशाला में मुख्य अतिथि डॉ श्री केसी जैन तथा प्रशिक्षक के रूप में लीड बैक मैनेजर श्री कैलाश नारायण आर्या एवं जनअभियान परिषद के जिला संमन्वयक डॉ सुनील कटियार उपस्थित रहे।
सर्व प्रथम सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारंम्भ किया। ततउपरांत मेरा युवा भारत टीकमगढ द्वारा आयोजित कार्यशाला के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित डॉ राजेश कुमार सैनी सहायक प्राध्यापक ने उच्च शिक्षा विभाग से संचालित जनकल्याण कारी योजनओं की विस्तार पूर्वक से जानकारी दी। द्वितीय प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित लीड वैक मैनेजर श्री कैलाश नारायण आर्या ने बैंक से सबंधित प्रधानमंत्री मुद्रा योजना पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। ततृीय प्रतिक्षक के रूप में उपस्थित जनअभियान परिशद के जिला समन्बयक डॉ सुनील कटियार ने केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याण कारी योजनाओ की जानकारी दी।
पीजी कालेज के प्राचार्य केसी जैन ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी युवा-युवतियों को सरकार द्वारा चलाई गई। सरकारी योजनओं का लाभ लेना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मनोज बाबू चौबे ने कहा कि युवाओं को डिजिटल इंण्डिया एनेशिएटिव पीएम उज्जवला योजना एवं कौशल भारत मिशन के तहत योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। श्री लोकेन्द्र कुशवाहा द्वारा स्म्रति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला का संचालन मेरा युवा भारत टीकमगढ के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक आर के बिदुआ ने किया एवं आभार प्रर्दशन श्री लोकेन्द्र कुशवाहा द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राये भी उपस्थित रहे।
