कलेक्टर ने नवीन कृषि उपज मण्डी भिण्ड का किया निरीक्षण

Advertisement

खाद हेतु पर्ची वितरण व्यवस्था का लिया जायजा

(भिण्ड) कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव ने नवीन कृषि उपज मण्डी भिण्ड पहुंचकर खाद हेतु पर्ची वितरण व्यवस्था का जायजा लिया एवं पर्ची वितरण व्यवस्था में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। खाद वितरण में पारदर्शिता और किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध हो इसके लिए कलेक्टर भिण्ड श्री श्रीवास्तव प्रतिदिन इसकी मॉनिटरिंग कर अधिकारियों से खाद उपलब्धता की जानकारी ले रहे हैं। किसानों को खाद प्राप्ति में कोई परेशानी न हो इसलिए नवीन कृषि उपज मण्डी भिण्ड पहुंचकर उन्होंने किसानों से चर्चा कर कहा कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। सभी किसानों को खाद उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने किसानों से चर्चा कर डीएपी खाद के स्थान पर एपीएस और एनपीके खाद का उपयोग करने प्रेरित किया।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें