कलेक्टर के निर्देशन में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए

Advertisement

(छतरपुर)  छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत परिवहन विभाग तथा यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को महोबा रोड छतरपुर में निःशुल्क हेलमेट वितरण किया गया। जिसके अंतर्गत छतरपुर शहर में होंडा, टीवीएस, बजाज इत्यादि एजेंसियों के सहयोग से निःशुल्क हेलमेट का वितरण किया गया। जिसमें नागरिकों को शपथ दिलाई गई कि वह सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करेंगे एवं सदैव हेलमेट पहनकर वाहन चलाएंगे। साथ ही वाहन चालकों को हेलमेट पहनाकर उन्हें समझाइए भी दी गई। और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने के लिए कहा गया। इस मौके पर आरटीओ मधु सिंह, यातायात पुलिस प्रभारी बृहस्पति साकेत एवं विभागों के स्टाफ उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें