जनसुनवाई में 87 आवेदन पर हुई सुनवाई

Advertisement

(रतलाम) कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव एवं एसडीएम आर्ची हरित ने आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 87 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

आवेदक भगवंती बाई पति गिरधारी निवासी रावटी ने बताया कि मेरे द्वारा जमीन का सीमांकन करवाने हेतु लोकसेवा केंद्र पर आवेदन दिया गया था, जिसकी रसीद राजस्व निरीक्षक को दी गई थी एवं चालान भी भरा गया था किन्तु लापरवाही या मेलजोल के कारण मेरी जमीन केशवलाल पिता लक्ष्मण गुर्जर के नाम कर दी गई। कार्यवाही हेतु एसडीओ ग्रामीण सैलाना को निर्देशित किया गया। आवेदक धापू बाई पति हिरालाल चरपोटा निवासी ग्राम खेतलपुर ने बताया कि मेरी कृषि भूमि 3 बीघा 8 विस्वा तथा डेढ़ बीघा है पार्षद व पटवारी द्वारा हमारी पुरानी पावती रख ली गई व 1 वर्ष बाद नई पावती दी गई जिसमें 1 बीघा 8 विस्वा काट दी गई। आवेदिका ने उसकी संपूर्ण भूमि 3 बीघा 8 विस्वा तथा डेढ़ बीघा घर की भूमि की पावती बनाकर दिलवाने का निवेदन किया। कार्यवाही हेतु तहसीलदार शहर को निर्देशित किया गया।

आवेदक बालुराम पिता चुन्नीलाल ग्राम बन्नाखेडा तहसील जावरा ने बताया कि मुझ प्रार्थी व अन्य सहखातेदारों के संयुक्त स्वामित्व व आधिपत्य की भूमि ग्राम बन्नाखेडा में स्थित है। भूमि का बटवारा करने के लिए तहसीलदार जावरा के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया जा चुका है किन्तु आज दिनांक तक विधिवत् बटवारा नही हुआ है जिसके कारण मुझ प्रार्थी व अन्य खातेदारो को शासकीय लाभ पाने में काफी परेशानी हो रही है। कार्यवाही हेतु तहसीलदार जावरा को निर्देशित किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें