सेवा पखवाड़ा के तहत सौंपे गये दायित्वों को जिम्मेदारी से पूर्ण करें
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें
(हरदा) कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत सौंपे गये सभी दायित्वों को जिम्मेदारी से पूर्ण करें। सभी अधिकारी अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को अवश्य आमंत्रित करें। उन्होने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का समय सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश भी दिये। बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को आईगॉट पोर्टल पर अपने अधिनस्थ कर्मचारियों का पंजीयन कराकर प्रशिक्षण पूर्ण कराने के निर्देश दिये। बैठक में अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय व सुश्री रजनी वर्मा, जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रवीण इवने, एसडीएम हरदा श्री अशोक डेहरिया सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को पटाखा फैक्ट्री क्षेत्र में पेयजल परीक्षण करने के निर्देश दिये। बैठक में अधिकारियों को ई-केवायसी कार्य में गति लाने के लिये भी निर्देशित किया गया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान ‘‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’’ अभियान के तहत स्वास्थ शिविर तथा रक्तदान शिविर आयोजित करने के निर्देश दिये गये। उन्होने बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी टिमरनी को संजीवनी क्लिनिक का कार्य पूर्ण कराते हुए तत्काल स्वास्थ्य विभाग को हेण्डओवर कराने के निर्देश दिये।