’’विश्व ओजोन दिवस’’ उत्कृष्ट विद्यालय मुरैना में मनाया गया
(मुरैना) शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना के मार्गदर्शन में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 मुरैना में 16 सितम्बर को ’’विश्व ओजोन दिवस’’ मनाया गया। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 मुरैना के प्राचार्य श्री राजकुमार ने कहा कि ओजोन परत पृथ्वी की जीवनदायनी ढ़ाल है। जो हमें हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाती है। विद्यालय के शिक्षक श्री अभय सिंह ने बताया कि ओजोन परत के शरण के कारणों और संरक्षण के कौन-कौन से उपाए है। उन्होंने कहा कि सीएफसीएस जैसे रासायनों का प्रयोग बंद करके ही हम आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित वातावरण दे सकते है। कार्यक्रम में ईको क्लब प्रभारी डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हर छात्र जीवन में छोटे-बड़े कदम उठाकर ओजोन परत संरक्षण में योगदान दे सकते है। जैसे कि ऊर्जा की बचत, वृक्षारोपण, सार्वजनिक परिवहन और प्रदूषण नियंत्रण। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों से प्रश्न मंच के माध्यम से प्रश्न भी पूछे गये। जिसमें सर्वाधिक उत्तर देने वाले छात्र अभिषेक खटीक पुत्र राकेश खटीक कक्षा 11 सी को प्रभारी प्राचार्य ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
