कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई
(शहडोल) कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने शहडोल संभाग के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और समस्याओं तथा शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए। जनसुनवाई में अनूपपुर जिले के ग्राम खरसोल निवासी रामाधीन सिंह ने किये गए कार्यों का भुगतान करवाने,उमरिया जिले के ग्राम बाघननारा निवासी संतोष सिंह ने विद्युतीकरण कराए जाने, शहडोल जिले के होम गार्ड कार्यालय के पास रीवा रोड शहडोल निवासी बृजेंद्र तिवारी ने मुआवजा की राशि दिलवाने हेतु आवेदन जनसुनवाई में दिए। कमिश्नर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य अवेदकों ने भी अपनी शिकायतें एवं समस्याओं संबंधी आवेदन कमिश्नर को दिए। जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास श्री मगन सिंह कनेश सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
