शासकीय सेवकों के कौशल और क्षमता विकास हेतु ‘‘कर्मयोगी आई गॉट पर सीखें सप्ताह’’ के प्रशिक्षण का किया जा रहा है आयोजन

Advertisement

(अनुपपुर) शासकीय सेवकों के कौशल और क्षमता विकास के लिए आई गॉट प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभिन्न विषयों में प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देश पर ‘‘कर्मयोगी आई गॉट पर सीखें सप्ताह’’ का ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित ई-दक्ष केन्द्र में ई-गवर्नेंस, लोक सेवा, भू-अभिलेख, राजस्व, कलेक्टर कार्यालय, उद्योग विभाग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, आबकारी विभाग, श्रम विभाग, सहकारिता, डीपीसी विभाग, योजना एवं सांख्यिकी विभाग, मत्स्य विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जल संसाधन विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनसम्पर्क विभाग, जन अभियान परिषद के शासकीय सेवकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण ई-दक्ष केन्द्र के वरिष्ठ प्रशिक्षक श्री आनंद मोहन मिश्रा एवं प्रशिक्षक श्री नितिन तिवारी द्वारा दिया गया।

आई गॉट पोर्टल शासकीय सेवकों को प्रशिक्षित करने व उनके कौशल को बढ़ाने और आधुनिक शासन के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा मिशन कर्मयोगी के तहत आई गॉट पोर्टल लॉन्च किया गया था। यह एक ऑनलाइन लर्निंग मंच है, जो विभिन्न कोर्स प्रदान करता है, ताकि शासकीय सेवक अपने कार्यों को बेहतर ढंग से कर सकें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें