’’सेवा पखवाड़ा’’ के तहत संभाग में की गई गतिविधियां
(मुरैना) प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत समस्त शासकीय विभागों द्वारा विभिन्न जन-जागरूकता एवं कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। चंबल संभाग के मुरैना, भिण्ड एवं श्योपुर जिलों में भी इस अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत नगर निगम मुरैना द्वारा शहर के दुकानदारों को पॉलिथीन के दुष्प्रभाव को समझाया गया एवं पॉलीथिन के कम से कम उपयोग के संबंध में भी दुकानदारों से अपील कर पॉलिथीन के उपयोग को रोकने के लिए सभी दुकानदारों से अपील भी की गई। दुकानदारों को यह भी बताया कि वह कोई भी सामग्री पॉलिथीन में न दें। पॉलिथीन का उपयोग बिलकुल न करें। कागज एवं जुट के थैलो को बढ़ावा देते हुए ग्राहकों को कागज या जूट से बने बैग में ही सामग्री दें। इसी प्रकार विद्युत मंडल द्वारा अलग-अलग जोनों में टीम गठित कर दी गई है। ये टीम गली-मोहल्लों में पहुंचकर मोटर पंप (पावर) का निरीक्षण करती हुई देखी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की जांचे एवं स्वास्थ्य सुविधाओं में सफाई अभियान चलाया गया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इसी प्रकार सेवा पखवाड़े के तहत भिण्ड जिले में पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा के श्री लाल सिंह आर्य ने गोहद चौराह पर एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण किया। शासकीय एमजेएस पीजी महाविद्यालय भिण्ड में एनसीसी कैडेट द्वारा साफ-सफाई अभियान एवं एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण किया। श्योपुर जिले के अंतर्गत सेवा पखवाड़े के दौरान पोषण माह का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को पोषणयुक्त थाली के विषय में जानकारी दी।
