स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तृतीय दिवस निबंध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Advertisement

(उमरिया) स्वच्छता ही सेवा अभियान के तृतीय दिवस, 19 सितंबर 2025 को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया में “स्वच्छता” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों सुहानी मिश्रा, इच्छा गुप्ता, ख़ुशी केवट, आकाश यादव, शरण्जिका यादव, पूनम तिवारी, माधुरी प्रजापति, हर्षिता प्रजापति, सावित्री सिंह,पिहू अग्रवाल आदि ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार का वितरण मुख्य कार्यक्रम में किया जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी किशन सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वच्छता ही सेवा अभियान की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ सामूहिक स्वच्छता भी उतनी ही आवश्यक है। साथ ही, उन्होंने सभी को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने की सलाह दी और उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य यू.बी. सिंह, विनोद मिश्रा, जे.डी. तिवारी, ऋतु सिंह यादव,शिव शेखर मिश्रा, रोहित कुशवाहा सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। नगर पालिका परिषद उमरिया की ओर से अखिलेश सिंह, शिवनारायण सिंह,निशांत मिश्रा, संदीप सोंधिया, हेमलाल कोल आदि की उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें