स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत सरकनपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 86 मरीजों का निःशुल्क परीक्षण
(बल्देवगढ़ /टीकमगढ़) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरकनपुर, ब्लॉक सीएससी बल्देवगढ़ में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माहोर के निर्देशन में तथा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. अंकित त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में कुल 86 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 56 महिलाएं शामिल थीं, जिनमें से 24 महिलाएं एएनसी (गर्भवती महिलाएं) थीं। अन्य किशोरियों एवं महिलाओं को आयरन की गोलियां एवं पोषण आहार वितरित किया गया। साथ ही, टीबी एवं अन्य रोगों की स्क्रीनिंग भी की गई।

कार्यक्रम की सफलता में डॉ. राशि जैन, प्रयोगशाला प्रभारी एवं अस्पताल के अन्य समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर में आए सभी जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की सराहना की तथा उपस्थित जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन एवं लाभार्थी उपस्थित रहे, जिससे यह शिविर पूरी तरह सफल रहा।
✍️ शिवराज सिंह
RPKP INDIA NEWS
खरगापुर
