विधायक खरगापुर श्रीमति चंदा सुरेंद्र सिंह गौर के द्वारा सामुदायिक भवन का किया गया भूमि पूजन

Advertisement

(खरगापुर) ग्राम पंचायत भेलसी जनपद पंचायत बल्देवगढ़ के ग्राम सुहागी में 20 लाख की लागत से बनने बाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया गया। उन्होंने कहा कि इस भवन के बनने से ग्राम सुहागी, लखेरा एवं बुड़कीखेरा के लोगो को सामाजिक कार्य संपन्न करने में सुविधा होगी। कई वर्षों से ग्रामबासियो की मांग थी जिस पर विधायक के द्वारा समुदायिक भवन स्वीकृत करा कर भूमि पूजन किया गया । सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में ग्राम विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। जरूरी बुनियादी सुविधाओं में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। 80 ग्राम पंचायत में विधायक जी के द्वारा दो करोड़ का बच्चों के लिए खेल स्टेडियम का निर्माण भी कराया गया है।

कार्यक्रम में प्रवीण राय सरपंच प्रतिनिधि आशीष रैकवार केशव सेन शैलेंद्र द्विवेदी लक्ष्मण रैकवार अशोक रैकवार हरदयाल रैकवार मुन्ना रैकवार पूरन अहिरवार बृजेश यादव सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासी सम्मिलित हुए।

✍️ शिवराज सिंह
RPKP INDIA NEWS
        खरगापुर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें