आदि कर्मयोगी अभियान: ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर ग्राम के विकास की बनाई जाये कार्ययोजना

नगर में 25 सितंबर को आयोजित स्वच्छता जन आंदोलन में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करें

(टीकमगढ़) कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जी के जिले में आगमन के संबंध में की जा रहीं तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को ड्यूटी आदेशानुसार अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिये।

तत्पश्चात उन्होंने 2 अक्टूबर तक आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत किये जा रहे कार्याें की समीक्षा की तथा अभियान अंतर्गत किये जा रहे कार्यक्रमों की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये। सेवा पखवाड़ा अंतर्गत 25 सितम्बर को आयोजित स्वच्छता जन आंदोलन में सभी की भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी सीएमओ तथा जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि अपने कार्यक्षेत्र में चयनित स्वच्छता लक्षित इकाई (सीटीओ) की साफ सफाई करायें एवं वहां के लोगों को खुले में कचरा न फेंकने के लिए जागरूक करें। उन्होंने सभी नगरीय निकायों में निर्माणाधीन नमो पार्क को शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिये।

कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने शासन के निर्देशानुसार 25 सितम्बर को दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती पर पोषण मेला आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होंने आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि अभियान के तहत ग्राम चौपालें लगाई जायें तथा ग्रामवासियों के बीच बैठकर उनसे संवाद कर ग्राम के विकास की कार्ययोजना बनाई जाये। उन्होंने जिले में खाद आपूर्ति की जानकारी ली तथा जिले में प्राप्त रैक एवं आने वाले रैक को संबंधित स्थानों पर समय पर पहुंचाने के निर्देश दिये, जिससे खाद का वितरण सुचारू रूप से संचालित रहे। उन्होंने सभी सीएमओ को निर्देशित किया कि पीएम आवास की लंबित सूची को अनुमोदित कर पीआईसी में दर्ज करायें।उन्होंने कहा कि नगर परिषद अध्यक्षों के साथ बैठक कर आवास सूची पीआईसी में अनुमादित कराकर शीघ्र कलेक्टर कार्यालय भिजावना सुनिश्चित करें ताकि कार्यवाही प्रारंभ की जा सके। उन्होंने बताया कि 23 सितम्बर को जिले में महामहिम राज्यपाल जी के प्रवास के कारण तहसील स्तरीय जनसुनवाई स्थगित की गई है एवं प्रशासन गांव की ओर योजना अंतर्गत नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में ग्राम पंचायतों में यथानुसार जनसुनवाई आयोजित की जायेगी।

बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने सीएम हेल्पलाइन में विभागवार लंबित शिकायतों का बारीकी से अवलोकन कर कम प्रगति वाले विभागों पर नाराजगी व्यक्त की तथा निराकरण हेतु सख्त निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि 2 अक्टूबर तक तहसीलों में लंबित अविवादित नामांतरण, बंटवारे के प्रकरणों को प्रमुखता से निराकरण कराये जायें। उन्होंने कोर्ट प्रकरण, अवमानना प्रकरण, विभिन्न विभागों के अंतर्गत ई-केवाईसी की प्रगति, लोक सेवाओं के प्रदाय के गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में लंबित प्रकरणों, विभिन्न आयोगों, लोकायुक्त कार्यालय से प्राप्त पत्रों के उत्तर भेजने, टीएल पत्रों पर की गई कार्यवाही, माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णयों में अभ्यावेदनों का समयसीमा में निराकरण/पंजी का संधारण सहित अन्य बिन्दुओं की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर श्री शिव प्रसाद मंडराह, संयुक्त कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, एसडीएम बल्देवगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा, एसडीएम जतारा श्री संजय कुमार दुबे, डिप्टी कलेक्टर श्री एसके तोमर तथा सुश्री अंजली शर्मा, सीएमएचओ डॉ0 पीके माहौर, सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला, जिला योजना अधिकारी रामबाबू गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ऊदल सिंह ठाकुर, पीओ डूडा सुश्री शिवि उपाध्याय, लोकसेवा प्रबंधक अमन गोयल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

✍️ शिवराज सिंह
RPKP INDIA NEWS
        खरगापुर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें