राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई कृमिनाशक एल्बेंडाजोल की गोली
(हरदा) जिले में सेवा पखवाड़ा के तहत राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 1 साल से लेकर 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि 26 सितम्बर को मॉपअप दिवस का आयोजन किया जायेगा। सेवा पखवाड़ा के तहत राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर शहरी क्षेत्र हरदा के वार्ड क्रमांक 8 में मदरसा दारुल उलूम में 40 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा सभी को एलबेंडाजोल की गोली भी खिलाई गई। सीएमएचओ श्री सिंह ने बताया कि इस अवसर पर जिले के स्कूलों व आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों को कृमिनाशक एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। उन्होने बताया कि ऐसे बच्चे जो गोली खाने से शेष रह गये है, उन्हें 26 सितम्बर को मॉपअप दिवस पर एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।
