कलेक्टर ने जनसुनवाई में 142 आवेदनकर्ताओं को सुना

Advertisement

(मुरैना) जिला मुख्यालय पर 23 सितम्बर, मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने 142 आवेदनकर्ताओं को सुना। जिनमें से 07 आवेदन ऐसे पाये गये, जिन्हें टीएल में निराकरण करना संभव था। उन आवेदनों को कलेक्टर द्वारा संबंधित विभागों को निराकरण हेतु पोर्टल पर भेजा गया। विदित है कि मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 11 से दोपहर 01 बजे तक जनसुनवाई करने के निर्देश हैं। जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत, एसडीएम मुरैना श्री बीएस कुशवाह सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें