पर्वों के दौरान सुरक्षित एवं सुगम यातायात उपलब्ध कराने नगर निगम एवं यातायात विभाग की संयुक्त कार्यवाही

Advertisement

सार्वजनिक मार्गों में अतिक्रमण ना करने फुटकर व्यापारियों से अपील

(कटनी)  पर्वों के दौरान नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन मुहैया कराने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार (आईएएस) के निर्देशन में नगर निगम के अतिक्रमण विभाग द्वारा विभिन्न मार्गों में अभियान चलाकर सार्वजनिक मार्गों के अस्थाई अतिक्रमण हटाते हुए सुव्यवस्थित यातायात बनाये रखने की कार्यवाही की गई।

अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रि पर्व के दौरान नागरिकों के सुगम आवागमन हेतु निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देशन में सोमवार को सुभाष चैक,स्टेशन रोड, झंडा बाजार, जुलूस मार्ग सहित मुख्य मार्गों के अस्थाई अतिक्रमण एवं वाहनों को हटाने की कार्यवाही की गई साथ ही फुटकर व्यापारियों से निर्धारित स्थल पर ही व्यापार करने तथा अनावश्यक यातायात बाधित ना करते हुए शहर को सुव्यवस्थित बनाए रखने की अपील की गई।

पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े एवं सुगम आवागमन उपलब्ध हो सके इस हेतु आगे भी यह कार्यवाही निरंतर की जाएगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें