रेहड़ी संचालकों को सरलता से ऋण उपलब्ध कराने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना पुनः प्रारंभ

Advertisement

स्ट्रीट वेंडरों को अब 10 हजार रुपए की जगह 15 हजार रुपए का मिलेगा ऋण

(कटनी)  शासन द्वारा रेहड़ी संचालकों को सरलता से ऋण उपलब्ध कराने हेतु बनायी गई प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को अब फिर से शुरू कर दिया है।इस योजना के नवीन निर्देशों के तहत अब पथ विक्रेताओं, स्ट्रीट वेंडरों को ऋण 10 हजार रुपए की जगह 15 हजार रुपए का ऋण मिल सकेगा।

इस संबंध में नगर निगम के राष्ट्रीय शहरी आजीविका के सिटी मिशन मैनेजर यश रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि यानी पीएम स्वनिधि योजना को अब 2030 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। साथ ही इस स्कीम से मिलने वाले ऋण की राशि भी बढ़ाई गई है। पहले योजना में स्ट्रीट वेंडरों को 10 हजार, 20 हजार और 50 हजार रुपए तक ऋण दिया जाता था। अब यह राशि 15 हजार, 25 हजार और 50 हजार रुपए तक उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा लोन की किश्त भरने पर हितग्राहियों को बैंकों की ओर से आगामी समय में क्रेडिट कार्ड भी जारी किया जाएगा।

योजना के पुन शुरू होने से रेहड़ी-संचालकों के लिए ऋण लेने का रास्ता पुनः खुल गया है। योजना के तहत सबसे पहले 15 हजार रुपए का ऋण मिलेगा। यदि लाभार्थी इसे समय पर चुका देता है तो अगली बार 25 हजार रुपए का ऋण मिलेगा। इसी तरह 25 हजार रुपए का ऋण समय पर चुकाने पर 50 हजार रुपए का ऋण दिया जाएगा। ऋण लेने के लिए आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज और नगर निगम क्षेत्र के किसी बैंक में खाता होना जरूरी है। योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन ऑनलाइन माध्यम से भी किया जा सकता है। इसके बाद दस्तावेज नगर निगम के कक्ष क्रमांक 63 से संपर्क किया जा सकता है। नगर निगम में दस्तावेज जमा होने के बाद जांच की जाकर आवेदन स्वीकार होने के बाद संबंधित बैंक के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को ऋण प्राप्त हो सकेगा।

विदित हो इस योजना का शुभारंभ कोरोना संक्रमण काल के समय वर्ष 2021-22 में छोटे व्यापारियों को पुन व्यवसाय स्थापित करने के लिए किया गया था। तब से इस योजना में लोन राशि की किस्त जमा करने पर संबंधित हितग्राही को आगे ज्यादा लोन राशि दी जा रही थी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें