कलेक्टर एवं एसपी ने एसीसी दशहरा मैदान कैमोर में रावण दहन की तैयारियों का लिया जायजा, चाक -चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

(कैमोर) कलेक्टर श्री आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने एसीसी दशहरा मैदान कैमोर पहुंच कर दशहरा पर्व पर रावण दहन की व्यवस्थाओं और तैयारियों का जायजा लिया।

कलेक्टर श्री तिवारी ने एसीसी प्रबंधन के अधिकारियों से चर्चा कर यहां आम जनता के प्रवेश हेतु प्रवेश द्वार, सुरक्षा प्रबंध और कंट्रोल रूम से निगरानी व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ज्ञात हो कि यहां करीब 101 फिट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री तिवारी और पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा ने यहां की सुरक्षा व्यवस्था को चाक- चौबंद करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम विजयराघवगढ़ विवेक गुप्ता, एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे, अडानी सीमेंट एसीसी कैमोर के चीफ प्लांट मैनेजर अतुल दत्ता, एचआर क्लस्टर हेड दिनेश पाठक, एसीसी प्रबंधन के अधिकारियों की मौजूदगी रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें