नगर परिषद पलेरा में एक दिन एक घंटा एक साथ स्वच्छता श्रमदान गतिविधि आयोजित

(टीकमगढ़) स्वच्छोसव थीम पर आधारित स्वच्छता ही सेवा राष्ट्रव्यापी अभियान अन्तर्गत आज नगर परिषद पलेरा में एक दिन एक घंटा एक साथ स्वच्छता श्रमदान गतिविधि का आयोजन किया गया।
स्वच्छोसव थीम पर आधारित स्वच्छता ही सेवा राष्ट्रव्यापी अभियान अन्तर्गत नगर परिषद पलेरा के वार्ड नम्बर 12 में स्थित हाट बाजार में वृहद स्तर पर एक दिन एक घंटा एक साथ स्वच्छता श्रमदान गतिविधि का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित सभी लोगों द्वारा सम्पूर्ण हाट बाजार की सफाई की गयी। इसके उपरान्त हाट बाजार से शासकीय मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल तक स्वच्छता रैली भी निकाली गयी, जिसका समापन शासकीय मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल में किया गया। इसके बाद उपस्थित महानुभावों द्वारा स्वच्छता की शपथ ली गयी।
कार्यक्रम में तहसीलदार तहसील पलेरा श्री कुलदीप सिंह, नायब तहसीलदार पलेरा, अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद वर्मा, सीएमओ शिवी उपाध्याय, उपयंत्री मोनिका खरे (नोडल अधिकारी), उपाध्यक्ष संदीप (रानू) तिवारी, पार्षद अभय मोर, पार्षद गुलाब आदिवासी, पार्षद रामकिेशोर कुशवाहा, पार्षद प्रतिनिधि मानसींग राय, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश यादव, पार्षद प्रतिनिधि कमलेश अहिरवार, पार्षद प्रतिनधि सुनील खटीक (पूर्व अध्यक्ष) पार्षद प्रतिनिधि जयराम रजक, पार्षद अनिल खटीक, पार्षद प्रतिनिधि कमलेश अहिरवार, पार्षद प्रतिनिधि संतोष अहिरवार, पवन सिंग्या, राजेश नायक, पूर्व पार्षद अवध किशोर नापित, अनिल सोनी, विक्की वरसैंया, राकेश खरे, विश्वदीप चौहान, पुष्पेन्द्र सिंह, राज दमेले, राजेन्द्र गुप्ता, अवधेश रावत प्राचार्य शासकीय मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल पलेरा, प्रचार्य सीएम राईज स्कूल पलेरा, प्राचार्य के टी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, एवं प्राचार्य द्रोणा कान्वेट स्कूल पलेरा एवं शिक्षक/शिक्षिकायें स्कूल के छात्र/छात्रायें समस्त ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता, आर एस एस, विश्व हिंदू परिषद, एवं बजरंग दल के सदस्य एवं नगर परिषद के समस्त कर्मचारी तथा सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें