विधायक बांधवगढ़, कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत सहित ग्रामीणों ने किया श्रमदान
(उमरिया) दुकान संचालकों से स्वच्छता अभियान में सहभागिता दर्ज कराने की गई अपील फोटो 10 11 उमरिया 25 सितंबर – स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत उंचेहरा धाम मंदिर में आयोजित एक दिन एक घंटा एक साथ स्वच्छता कार्यक्रम में विधायक बांधवगढ़ शिवनारायण सिंह, कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने मंदिर परिसर में श्रमदान किया तथा आम जनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया । इस अवसर पर विधायक बांधवगढ़ शिवरायण सिंह सहित अन्य जनों ने मंदिर परिसर में लगी दुकान संचालकों से अपील करते हुए कहा कि कचरा सड़क पर नही फेंके और न ही किसी को फेंकने दें । गीले एवं सूखे कचरे को अलग अलग रखें । दुकानो में जूट बैग का इस्तेमाल करें । समान लाने और ले जाने के लिए कपडे व कागज से बने थैलों का इस्तेेमाल करें। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नही करें । इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, एसडीएम बांधवगढ़ कमलेश नीरज, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष करकेली पूनम साहू, सीईओ करकेली हरनीत कौर कलसी , सरपंच पठारी गोविंद प्रसाद गौतम, सरपंच ग्राम उंचेहरा राज कुमार सिंह , पुजारी भंडारी सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
