स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंर्तगत बस स्टैण्ड शहडोल में चलाया गया सफाई अभियान

Advertisement

विधायक, कमिश्नर, कलेक्टर सहित नगर वासियों ने सफाई के लिए हाथों में थामे झाड़ू

(शहडोल) भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का संचालन किया जा रहा है। चिन्हित कचरे वाले स्थानों में जन सहयोग के माध्यम से सफाई का अभियान चलाकर कचरा मुक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। सेवा पखवाड़ा के तहत 25 सितम्बर को नगर पालिका शहडोल के तत्वावधान में एक दिन, एक साथ, एक घण्टा सफाई अभियान का संचालन किया गया। शहडोल नगर के बस स्टैण्ड को साफ करने के लिए क्षेत्रीय विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, आयुक्त शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, जिला योजना समिति की सदस्य श्रीमती अमिता चपरा, सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद, नगर पालिका अध्यक्ष श्री घनश्यामदास जायसवाल, उपाध्यक्ष श्री प्रवीण शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अक्षत बुंदेला सहित पार्षदों नें झाड़ू थामकर बस स्टैण्ड में झाड़ू लगाकर कचरे की साफ-सफाई की। एकत्रित कचरे का निदान भी किया गया। जन सहयोग से चलाए गए श्रमदान कार्यक्रम में बस एसोसिएशन के पदाधिकारी एनसीसी, एनएसएस की टीम तथा स्थानीय लोगों एवं नगर पालिका के स्टॉफ नें श्रमदान कार्यक्रम में भाग लिया। विधायक जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र श्रीमती मनीषा सिंह ने इस अवसर पर स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि हर सप्ताह में दो घण्टे श्रमदान करके स्वच्छता के संकल्प को चरितार्थ करेंगे। मैं गांव-गांव और गली- गली में स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूंगी। आयुक्त शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता को अपने जीवन में उतारना चाहिए। हर व्यक्ति का यह दायित्व है कि वह अपने घर, अपने कार्य स्थल, अपने गांव-शहर, को स्वच्छ रखकर देश एवं प्रदेश को स्वच्छ बनाने में सहभागी बनें। इस अवसर पर उन्होंने आम जन से अपील की है कि हर व्यक्ति यह प्रयास करे कि हर दिन, हर पल स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें तथा कचरे का निदान निर्धारित स्थल पर ही करें। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें तभी हम सब अपने गांव अपने शहर तथा अपने प्रदेश एवं देश को स्वच्छ बनाने में सफल हो सकेंगे।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें