स्वदेशी उत्पादों को अपनाना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम – ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने उप नगर ग्वालियर में दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि दरों में किए गए संशोधन का उद्देश्य आम जनता की सुविधा और व्यापारिक गतिविधियों को सरल बनाना है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और सरल कर प्रणाली के माध्यम से प्रदेश की आर्थिकी को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता और लोगों की सक्रिय भागीदारी से ही स्वदेशी अपनाओ अभियान को व्यापक सफलता मिलेगी और देश, राज्य तथा ग्वालियर शहर की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि हर वह चीज़ स्वदेशी है जिसमें किसी हमारे अपने बीच रहने वाले ग्वालियरवासियों का पसीना और मेहनत शामिल है। उन्होंने “वोकल फॉर लोकल” का मंत्र अपनाकर “मेक इन इंडिया” उत्पादों को बढ़ावा देने का संकल्प लेने का आग्रह किया। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि हमारे घरों में आने वाली हर नई वस्तु स्वदेशी होनी चाहिए। उन्होंने व्यापारियों और दुकानदारों से भी केवल स्वदेशी उत्पाद बेचने का संकल्प लेने की अपील की।
रक्तदान शिविर में भी शामिल हुए
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने संत रविदास मंडल द्वारा कोणार्क हॉस्पिटल, शिंदे की छावनी, ग्वालियर में आयोजित रक्तदान शिविर में उपस्थित होकर इस पुण्य कार्य का समर्थन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल जीवन बचाने का कार्य नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और मानवता की सेवा है। उन्होंने आव्हान किया कि हम सभी इस नेक पहल में आगे आएं और जीवनदायिनी इस सेवा का हिस्सा बनें।
