उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचक नामावली 2003 एवं 2025 के गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा
(इन्दौर) भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली का गहन पुनरीक्षण,2003 के डेटा एवं 2025 की निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं की मैपिंग के संबंध में विधानसभा क्रमांक 203 देपालपुर अंतर्गत कार्य की उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री पंवार नवजीवन विजय द्वारा शुक्रवार को जनपद पंचायत सभाकक्ष देपालपुर में समीक्षा की गई। समीक्षा में उक्त संबंध में निर्धारित समयसीमा में कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही शासकीय महाविद्यालय देपालपुर में चल रहे निर्वाचन कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ईआरओ एवं अनुविभागीय अधिकारी देपालपुर श्री राकेश मोहन त्रिपाठी, एईआरओ एवं तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सुपरवाइजर एवं बीएलओ उपस्थित रहे ।
