“स्वच्छता केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और कर्तव्य – कलेक्टर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत जींगनी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का सम्पन्न

Advertisement

(मुरैना) स्वच्छता ही सेवा है” पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार मुरैना जनपद के ग्राम जींगनी में एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के महत्व को ग्रामीण अंचलों तक पहुँचाना और आमजन को सामूहिक श्रमदान व वृक्षारोपण के माध्यम से जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक श्रमदान से कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्रामीणों, स्काउट्स के छात्र-छात्राओं तथा अधिकारियों ने मिलकर सफाई अभियान चलाया। इसके पश्चात “नमो वन” में सामूहिक वृक्षारोपण कर हरित प्रदेश और पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया गया। वृक्षारोपण के दौरान सभी उपस्थित अतिथियों ने पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने कहा कि “स्वच्छता केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और कर्तव्य है। हमें इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। स्वच्छता से स्वास्थ्य सुधरता है, बीमारियाँ दूर होती हैं और गांव-नगर का वातावरण सुंदर और स्वस्थ बनता है। सामूहिक श्रमदान हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, जनपद अध्यक्ष श्री मोहर सिंह कंसाना, जनपद सीईओ श्री अजय वर्मा, परियोजना अधिकारी जिला पंचायत श्री जय सिंह नरवरिया, समस्त विकासखंड समन्वयक, जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, स्काउट्स, एनएसएस स्वयंसेवक, विभिन्न विभागों के कर्मचारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें