प्रयागराज के 73 शिक्षकों का दल पर्यटन हेतु बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहुँचा

(उमरिया) क्षेत्र संचालक बांधवगढ टाईगर रिजर्व ने बताया कि विगत दिवस  बेथनी कॉन्वेंट स्कूल, नैनी, प्रयागराज के 73 शिक्षकों का दल पर्यटन भ्रमण हेतु बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहुँचा। इस अवसर पर बफ़र में सफर के अंतर्गत टीम को बफर क्षेत्र की जैव विविधता एवं संरक्षण गतिविधियों से अवगत कराया गया।

क्षेत्र संचालक द्वारा परासी गेट पर दल से मुलाक़ात की गई, जहाँ शिक्षकों ने मार्गदर्शन प्राप्त किया और क्षेत्रीय महत्व की जानकारी साझा की गई। दल के सभी सदस्य गाइड्स के उत्कृष्ट प्रदर्शन से अत्यंत संतुष्ट एवं प्रसन्न दिखाई दिए। इस प्रकार  भ्रमण न केवल पर्यटकों को आनंद की अनुभूति कराता है बल्कि वन्यजीव संरक्षण की समझ को गहरा करने तथा समाज में संरक्षण संदेश के प्रसार हेतु भी उपयोगी सिद्ध होता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें