पीसी एण्ड पीएनडीटी की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Advertisement

(सतना) प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन डॉ. मनोज शुक्ला की अध्यक्षता में शनिवार को पीसी एण्ड पीएनडीटी की जिला सलाहकार समिति की संपन्न बैठक में आनलाइन प्राप्त आवेदनों पर चर्चा की गई। जिला सलाहकार समिति के समक्ष गर्भधारण एवं प्रसूति पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम) पीसी एण्ड पीएनडीटी के अंतर्गत आनलाइन प्राप्त कुल 10 आवेदन चर्चा के लिए रखे गये। जिनमें नवीन मशीन के प्राप्त तीन आवेदनों में द्वारिका अस्पताल मैहर और अमरपाटन सोनोग्राफी सेंटर को स्थल निरीक्षण और पात्रता पूरी करने पर उन्हें दी गई अनुमति का अनुमोदन किया गया। शेष 8 आवेदनों में पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति के साथ अगली बैठक में विचार के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। इस मौके पर जिला सलाहकार समिति की नोडल अधिकारी, शासकीय और अशासकीय सदस्य उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें