नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशे के दुष्परिणाम जाने बीएसडब्ल्यू व एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों ने

नशे के खिलाफ अभियान किया शुरू

(छिन्दवाडा) नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गत दिवस मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा द्वारा बीएसडब्ल्यू व एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों को नशे से कैसे समाज में विकृति आती है, नशा कैसे नाश की जड़ है, नशे की गिरफ्त में जिस तरह आज के युवा पीढ़ी है उसे बचाना अत्यंत आवश्यक है । आप सभी समाजसेवी ग्रामीण अंचलों में लोगों को नशे के दुष्परिणाम अवश्य बताए उक्त बाते जन अभियान परिषद द्वारा नशा मुक्त भारत विषय में आयोजित कार्यशाला में म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन ने कही।

      इस अवसर पर नशामुक्त भारत अभियान के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षक श्री विनोद तिवारी एवं श्रीमती लता नागले ने कहा कि हमारा मध्यप्रदेश भी नशे की गिरफ्त में है। यहां सबसे ज्यादा युवा पीढ़ी विभिन्न प्रकार का नशा कर रही है। साथ ही बच्चों का बचपन भी नशे की लत में शुमार है। इसे बचाना होगा, आज जितने भी अपराध हो रहे हैं, वे सभी नशे के कारण व्यक्ति को अच्छा बुरा कुछ भी समझ नहीं आता और अपराध कर बैठते है। हमें समाज को इससे बचाना होगा। जहां एक और नशे से अपराध से प्रवृत्ति बढ़ती है, वहीं अनेकों प्राण घातक बीमारी का कारण भी नशा है । इस दौरान जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन ने शपथ दिलाई कि हम सभी शपथ लेते है कि नशा न करेंगे न किसी को करने देंगे। इसके दुष्परिणाम समाज को घर-घर जाकर बताएंगे । कार्यक्रम में श्रीमती तृप्ति सिंह, डॉ. माया शर्मा, सुश्री बिसेन सहित सभी बीएसडब्ल्यू व एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थी एवं समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें