विधायक ने नवजन्मी बालिकाओ को वितरित किया बेबी किट
माताओ को फल से भरी टोकरी भेंट की
(शहडोल) पोषण माह अंतर्गत जिले में नवजात कन्याओ को बेबी किट तथा बेटी को जन्म देने वाली प्रसूता माताओ को फल से भरी टोकरी भेंट की जा रही है। जिला प्रशाासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के तहत शारदेय नवरात्रि के अवसर पर 25 सितम्बर से यह विशेष पहल शुरू की गई है। ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री शरद कोल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्यौहारी में नवजात कन्याओ को बेबी किट तथा माताओ को फल की टोकरी भेंट की। इस अवसर पर महिला बाल विकास के अमले द्वारा माताओ का तिलक एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
