नशामुक्ति अभियान अंतर्गत विदिशा में सायक्लोथॉन प्रतियोगिता सम्पन्न

Advertisement

विजेताओं को किया गया सम्मानित, एसबीआई ने दिए प्रोत्साहन स्वरूप चेक

(विदिशा)  सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत  शनिवार  28 सितम्बर  को नशामुक्ति जनजागरूकता हेतु प्रथम बार सायक्लोथॉन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।  कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन में आयोजित सायक्लोथॉन प्रतियोगता जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय विदिशा में अतिथियों द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

  प्रतियोगिता हेतु 391 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया, जिनमें से 188 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता दिवस पर भाग लिया। सायक्लोथॉन को विधायक श्री मुकेश टंडन, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता,अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर एवं सीईओ जिला पंचायत श्री ओमप्रकाश सनोडिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आयु वर्ग

प्रतियोगिता में  प्रथम तीन विजेताओं को राशि क्रमशः दस हजार, पांच हजार और तीन हजार रुपए व कप और प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया है विजेताओं के  नाम तदानुसार 18से 60 वर्ष में प्रथम श्री नरेन्द्र रैकवार, द्वितीय श्री जतिन रैकवार, तृतीय स्थान श्री विशाल कुशवाह ने जबकि महिला वर्ग में उपरोक्त आयु वर्गों में प्रथम स्थान कु. मुस्कान कुशवाह ने द्वितीय कुमारी उत्सवी किरार ने और तृतीय स्थान कुमारी कीर्ति शाक्य हासिल किया है। 18 वर्ष से कम आयु के पुरुष वर्ग में प्रथम   स्थान श्री आदित्य वर्मा ने द्वितीय श्री पियूष दांगी ने तृतीय स्थान श्री तनिष्क सेन ने प्राप्त किया है। वहीं 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम श्री राकेश शर्मा को पांच हजार रुपए की राशि व कप प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया है।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री मुकेश टंडन ने मंच से विजेताओं को पुरस्कार राशि एवं सम्मान प्रदान किया । वहीं प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी प्रतिभागी जिन्होंने 30 किलोमीटर की सायक्लोथॉन पूर्ण की, उन्हें एसबीआई की ओर से हरेक को क्रमशः 500-500 रुपए  का चेक एवं सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदाय किए गए हैं।

  इस अवसर पर विदिशा जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री वीर सिंह रघुवंशी,जिपं के अतिरिक्त सीईओ श्री पंकज जैन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों के साथ साथ गणमान्य नागरिक व प्रतिभागी मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें