कलेक्टर ने की नगर निगम सहित जिले के नगरीय निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा

Advertisement

विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराने पर दिया जोर

(ग्वालियर)  ग्वालियर नगर निगम सहित जिले के सभी नगरीय निकायों में चल रहे विकास कार्यों एवं प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने रविवार को समीक्षा की। उन्होंने सड़कों की मरम्म्त सहित विकास कार्यों में गति लाने और गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। विकास कार्यों की निरंतर मॉनीटरिंग करने पर बल दिया। साथ ही कहा कि जो ठेकेदार समय पर व गुणवत्ता के साथ कार्य नहीं करा रहे हैं उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाए।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें