कमिश्नर एवं आईजी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

(हरदा) नर्मदापुरम संभाग के आयुक्त श्री के. जी. तिवारी, पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथिलेश शुक्ला एवं उप पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रशांत खरे ने रविवार को खिरकिया एवं बावड़िया में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित भ्रमण की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक श्री शशांक, अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल सहित जिले के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
कमिश्नर श्री तिवारी कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखी और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने इस दौरान हेलीपेड एवं कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था देखी। खिरकिया में कार्यक्रम स्थल पर मंच एवं सभा व्यवस्था का भी अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। खिरकिया में कार्यक्रम में शामिल होने वाले आगंतुकों एवं विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था के संबंध में भी उन्होने आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कमिश्नर एवं आईजी ने मुख्यमंत्री के भ्रमण के मार्ग एवं हेलीपेड का भी अवलोकन किया। मार्ग की आवश्यक मरम्मत कराने के अधिकारियों को निर्देश दिये।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें