चम्बल संभाग में ’’सेवा पखवाड़े’’ के तहत कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
(मुरैना) प्रदेश सरकार द्वारा 02 अक्टूबर तक ’’सेवा पखवाड़ा’’ चलाया जा रहा है। जिसमें रविवार को चम्बल संभाग के अंतर्गत मुरैना, भिण्ड एवं श्योपुर जिलों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। डीडीआरसी में वृद्धजनों के साथ मनाया सेवा पखवाड़ा मुरैना जिले के अन्तर्गत यह सिर्फ़ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश को स्वच्छ, स्वस्थ और जिम्मेदार नागरिकों से परिपूर्ण करने का एक राष्ट्रीय संकल्प है। हर साल 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाने वाला यह अभियान स्वच्छता ही सेवा के विचार को व्यवहार में बदलने का माध्यम है। सेवा पखवाड़ा 2025 में इस कार्यक्रम को मजबूत बनाने के लिए कलेक्टर श्री अंकित अस्थान के निर्देशन में उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्रीमती प्रतिज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन में 28 सितंबर 2025 को वृद्धजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र मुरैना में आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर द्वारा यंत्र वितरण किए गए।कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुरैना श्री कमलेश कुमार भार्गव, समाजसेवी श्री कमलेश कुशवाह द्वारा उद्बोधन दिए गए और आने वाले वृद्धजनों को उपकरण प्रदान कर लाभान्वित किया गया। जिसमें 107 हाथ छड़ी, 132 कान की मशीन, 01 सिलिकॉन कुशन, 01 कमोड चेयर, 29 स्पाइनल सपोर्ट, 25 सरवाइकल कॉलर, 236 घुटने के पट्टे और 88 कमर के पट्टे वितरण किये गए। इसी प्रकार भिण्ड जिले में सहायक उपकरणों का वितरण ‘एक ऐसा पल, जिसने कई ज़िंदगियों में उम्मीद की नई रौशनी भर दी, कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा पखवाडा के तहत 68 से अधिक दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित कार्यक्रम में सांसद श्रीमती संध्या राय, विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह व कलेक्टर मोजूद थे। श्योपुर जिले के अन्तर्गत कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में सेवा पखवाडा अभियान के अंतर्गत वोकल फॉर लोकल को बढावा देने के उद्देश्य से एनआरएलएम द्वारा 28 सितंबर से 30 सितंबर तक आजीविका स्वदेशी मेला आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 28 सितंबर रविवार को पुराने कलेक्ट्रेट कार्यालय भवन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक भूषण, सीईओ जिला पंचायत अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य गिरधारी बैरवा, जिला महामंत्री संजय अकोदिया द्वारा फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।
