पर्वों के चलते नगर में चलाया जा रहा विशेष सफाई अभियान
दोनों पालियों में साफ-सफाई के साथ ही बीमारियों के रोकथाम हेतु कराया जा रहा कीटनाशक छिड़काव
(कटनी) नवरात्रि एवं बरसी महोत्सव के चलते नगरवासियों की आस्था एवं श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए नगर प्रशासन द्वारा नगर के धार्मिक स्थलों, दुर्गा पंडालों एवं मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर निगम के स्वच्छता दूतों द्वारा विभिन्न मंदिर परिसर एवं उसके आसपास की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाकर नियमित रूप से चूने का छिड़काव किया जाकर श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रातः नगर के विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं मंदिरों के आस पास सफाई कर्मियों द्वारा सफाई कार्य किया जाकर गार्बेज बैग में कचरे का उठाव किया गया साथ ही चूने की लाइनिंग एवं कीटनाशक दवा का छिड़काव भी किया गया।

