भेलसी में गोविंद सिंह गौर का भव्य स्वागत, दुर्गाष्टमी पर लिया माता का आशीर्वाद

Advertisement

(बल्देवगढ़) दुर्गाष्टमी के पावन पर्व पर जिला सहकारिता बैंक के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेसी युवा नेता गोविंद सिंह गौर ने खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भेलसी में आयोजित मातारानी के भंडारे में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने माता रानी का आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।

आपको बता दें कि गोविंद सिंह गौर, खरगापुर विधानसभा की विधायिका श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर के देवर हैं। वे एक सक्रिय समाजसेवी माने जाते हैं और हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। गौर के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र का युवा वर्ग लगातार सक्रिय है और वे किसी भी व्यक्ति की समस्या का तुरंत निराकरण करने के लिए जाने जाते हैं।

धार्मिक आयोजनों में भी वे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। यही कारण है कि बल्देवगढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत भेलसी में नवदुर्गा समिति द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।
✍️ शिवराज सिंह
RPKP INDIA NEWS
        खरगापुर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें