स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
(खरगापुर) स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत खरगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक बल्देवगढ़ द्वारा कलेक्टर विवेक श्रोतिय के मार्गदर्शन एवं सीएमएचओ पी के माहोर के निर्देशन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विशेष तौर पर गर्भवती महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं तथा हाई रिस्क ग्रुप के लोगों की समस्त प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित जांचे जिला अस्पताल से आए विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई।

उक्त शिविर में मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष खरगापुर दीप्ति कोरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित जैन, तहसीलदार सत्य प्रकाश शुक्ला, थाना प्रभारी अंबर सिकरवार, जिला पंचायत सदस्य छत्रपाल सिंह बुंदेला छोटू राजा चिकित्सा अधिकारी जितेंद्र गोले तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरगापुर का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

✍️ शिवराज सिंह
आरपीकेपी इंडिया न्यूज
खरगापुर
