मां नवदुर्गा समिति ने सजाया भव्य दरबार, सप्तमी पर 56 भोग और अष्टमी पर विशाल भंडारा
(खरगापुर) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जगत जननी मां नवदुर्गा समिति वार्ड नंबर पांच के द्वारा माता रानी का दरबार सजाया गया जिसमें कमेटी के कार्य कर्ताओं द्वारा पंडाल में बेहतर सजावट के साथ दूधिया रोशनी का बेहतर प्रबंधन किया गया प्रतिदिन कलाकारों द्वारा एक से एक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। धर्ममय संगीत के साथ श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ लिया। सप्तमी के दिन माता रानी को 56 प्रकार के भोग लगाए गए एवं महा आरती का कार्यक्रम किया गया तत्पश्चात शाम के समय भजन सम्राटों के द्वारा माता रानी के दरबार में एक से बढ़कर एक शानदार भजनों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और रात भर भजन संध्या का कार्यक्रम चलता रहा।

अष्टमी के दिन माता रानी के दरबार में नव दुर्गा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारा दिन में 2:00 बजे से प्रारंभ हुआ एवं रात 10:00 बजे तक निरंतर चलता रहा। महिला मंडल के द्वारा प्रतिदिन माता रानी के दरबार में एक से एक भजनों की प्रस्तुति दी गई एवं प्रतिदिन मां की भक्ति में महिलाओं के द्वारा बढ़-चढ़कर का हिस्सा लिया गया। बच्चे एवं बच्चियों द्वारा माता रानी के दरबार में सुंदर-सुंदर नाट्य एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए। आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा सभी का सम्मान किया गया।

जगत जननी मां नवदुर्गा समिति के कार्यकर्ता कमल राय दद्दा, विनय गुप्ता, राममिलन साहू, आकाश साहू, संदीप साहू, शिवम साहू, राहुल साहू, राहुल साहू देरी वाले, वीरू राय, गयादीन साहू, अमर साहू, हेमंत राय के द्वारा प्रतिदिन बेहतर प्रबंधन की व्यवस्था की गई।
✍️ शिवराज सिंह
आरपीकेपी इंडिया न्यूज
खरगापुर
