राज्‍यपाल श्री पटेल के प्रस्‍तावित दौरे हेतु अधिकारियों की लगी ड्यूटी

Advertisement

(कटनी) राज्‍यपाल श्री मंगू भाई पटेल के 11 अक्‍टूबर को कटनी आगमन एवं 12 अक्‍टूबर को स्‍लीमनाबाद के हरदुआ भ्रमण के प्रस्‍तावित कार्यक्रम के मद्देनजर आवश्‍यक व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने हेतु कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही इन समस्‍त अधिकारियों को सौंपे गए कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये गए हैं।इनकी लगी ड्यूटी जारी आदेश के अनुसार जिला पंचायत की सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर को कार्यक्रम स्‍थल की संपूर्ण व्‍यवस्‍था का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही वे ग्राम हरदुआ अंतर्गत पीएम आवास निरीक्षण स्‍थल पर आवश्‍यक व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करेंगी। जबकि वनमंडलाधिकारी श्री गौरव शर्मा हेलीपैड स्‍थल एवं कार्यक्रम स्‍थल पर बांस बल्‍ली की व्‍यवस्‍था करेंगे।

इसी प्रकार नगर निगम आयुक्त तपस्‍या परिहार को हेलीपैड एवं कार्यक्रम स्‍थल पर फायर ब्रिगेड, साफ-सफाई, पेयजल और चलित शौचालय की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया हेलीपैड स्‍थल पर कारकेड वाहन की व्‍यवस्‍था, बुलेटप्रूफ वाहन की व्यवस्था, कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं लोक निर्माण विभाग की कार्यपालन यंत्री श्रीमती शारदा सिंह हेलीपैड स्‍थल में वेरिकेटिंग, शौचालय, प्रतीक्षालय, मंच, पंडाल, और सड़कों की मरम्मत का कार्य देखेंगी।  कार्यक्रम स्‍थल पर मंच की व्‍यवस्‍था एवं अतिथियों की बैठक व्‍यवस्‍था संयुक्त कलेक्‍टर जीतेन्‍द्र कुमार पटेल और नायब तहसील मुड़वारा अवंतिका तिवारी संभालेंगे। जबकि डिप्टी कलेक्टर विंकी उइके एवं तहसीलदार कटनी ग्रामीण अजीत तिवारी हेलीपैड पर ज्ञापन एकत्रित करेंगे और संभावित वर्षा के दृष्टिगत वीआईपी हेतु रैनकोट एवं छाते की व्‍यवस्‍था करेंगे।

इसी प्रकार डिप्‍टी कलेक्‍टर प्रदीप मिश्रा एवं नायब तहसीलदार बहोरीबंद आकाशदीप नामदेव राज्‍यपाल श्री पटेल के संपूर्ण भ्रमण के दौरान आवश्‍यक व्‍यवस्‍था करेंगे। जबकि उपसंचालक कृषि रामनाथ पटेल एवं परियोजना अधिकारी एनआरएलएम शबाना बानो कार्यक्रम स्थल पर विभिन्‍न विभागों द्वारा शिविर एवं प्रदर्शनी की संपूर्ण व्‍यवस्‍था करेंगे।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बहोरीबंद श्री राकेश चौरसिया एवं जनपद पंचायत बहोरीबंद के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार एवं तहसीलदार स्‍लीमनाबाद सारिका रावत पंडाल में बैठक व्‍यवस्‍था, आवेदन पत्र लेने हेतु राजस्‍व निरीक्षक एवं पटवारियों की डियुटी लगाने, पार्किंग स्‍थल पर क्रेन व्‍यवस्‍था, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पास व्‍यवस्‍था एवं ग्राम हरदुआ में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का कार्य करेंगे।

जिला अपूर्ति अधिकारी सज्जन सिंह परिहार, म.प्र. स्‍टेट सिविल सप्‍लाईज कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक देवेन्‍द्र तिवारी एवं सहायक आयुक्‍त सहकारिता राजयशवर्धन कुरील ग्रीन रूम, मंच एवं हेलीपैड पर वी.आई.पी के स्वल्पाहार, भोजन तथा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था का कार्य करेंगे। आपातकालीन स्थिति में चिकित्सा व्यवस्था, एंबुलेंस, हेल्थ कैंप आदि की व्‍यवस्‍था की जिम्‍मेदारी सिविल सर्जन यशवंत वर्मा और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह को दी गई है।

इसके अतिरिक्‍त आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम पायलट और क्रू मेंबर के सत्कार का जिम्मा संभालेंगी। जबकि खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी एवं ओमप्रकाश साहू वीवीआईपी एवं क्रू मेंबर को दिये गये भोजन एवं स्‍वल्‍पाहार के नमूने का परीक्षण करेंगे। वहीं विद्युत विभाग के अधीक्षण यंत्री डी.एन. चौकीकर को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे और संपूर्ण कार्यक्रम के लिये स्‍थापित डीसीसी कंट्रोल रूम प्रभारी लोक सेवा के जिला प्रबंधक दिनेश विश्‍वकर्मा होंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें